Shani Dev Vakri In Kumbh: शनि देव को ज्योतिष में कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना जाता है। मतलब शनि देव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव 17 की शाम को वक्री चाल चलने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय हर क्षेत्र में सफलता और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं। ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि से लग्न भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं अपनी कमाई को बचाए रखने में भी सक्षम होंगे। इतना ही नहीं इस दौरान आपकी सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी। साथ ही जो लोग मीडिया, कला, मार्केटिंंग, और कम्यूनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शनि देव का वक्री होना सिंह राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। वहीं वह यहां शश नाम का राजयोग भी बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। वहीं आपके पास पैसे कमाने के कई अच्छे मौके आएंगे। कई जातकों के रुके हुए कार्य भी जल्द पूरे हो जाएंगे। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी नवम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको हर क्षेत्र में विशेष लाभ होने की उम्मीद है। आपको इस अवधि में विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी और आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।