Shani Dev Vakri In Kumbh: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना गया है। इसलिए जब भी शनि देव की चाल में बदलाव होता है, तो उसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव 5 जून को कुंभ राशि में वक्री चाल से चलने जा रहे हैं। जिससे 4 राशि के जातकों को धनलाभ और तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि देव का वक्री होना मकर राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दूसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे। वहीं मकर राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और घर परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए आपको पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। साथ ही पारिवारिक व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। यह यात्रा व्यापारिक या पर्सनल हो सकती है। वहीं इस समय आपके संबंध भी सुधरेंगे। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर एडमिशन लेना चाहते हैं वो इस अवधि में ले सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शनि देव का वक्री होना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही यहां शनि देव शश राजयोग भी बना रहे हैं। इसलिए यह अवधि सिंह राशि के जातकों लाभदायक सिद्ध हो सकती है। साथ ही आप तेजी से तरक्की कर पाएंगे और व्यापार से जुड़े जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। वहीं इस दौरान जीवनसाथी की तरक्की भी हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि देव के वक्री होने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होंगे। साथ ही वह 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समयनौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और उन्हें अपनी मेहनत का फल भी मिलेगा। वहीं इस समय नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। साथ ही इस समय आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।