Shani Vakri 2023: न्याय प्रदाता और कर्मफल दाता शनि देव 5 जून को अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। मतलब अभी तक शनि देव मार्गी होकर भ्रमण कर रहे थे और अब वह वक्री होने जा रहे हैं। वक्री होने से उनके फल में भी तेजी देखने को मिलेगा। साथ ही प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में काम में सफलता और आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शनि देव का वक्री होने सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में वक्री होंगे और शनि देव ने यहां शश राजयोग भी बनाया है। साथ ही शनि देव छठे भाव के भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं तालमेल अच्छा रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों का अभी विवाह हो सकता है। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। साथ ही पार्टनर शिप के काम में भी सफलता मिल सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों को शनि देव का वक्री होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव में वक्री होने जा रहे हैं और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको इस आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं माता के सहयोग धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। जो लोग अपने पारिवारिक कार्यों और व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

शनि देव का वक्री होना मीन राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में वक्री होंगे। इसलिए इस समय आप विदेश यात्रा कर जा सकते हैं। साथ ही शनि की वक्री चाल व्यापारियों के लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगी। उनके व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन आप लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए आपको थोड़ा सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल