Shani Dev Vakri: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना गया है। इसलिए जब शनि देव की चाल में बदलाव होता है, तो उसका प्रभाव बेहद अहम स्थान रखता है। आपको बता दें कि 17 जून को शनि देव वक्री होने जा रहे हैं, मतलब वो उल्टी चाल से चलेंगे। इसलिए 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही आर्थिक लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां लकी कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का व्रकी होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में केंद्र और शश राजयोग बनाएंंगे। वहीं वह छठे भाव के भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में आपको धनार्जन करने के भी कई शुभ और अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं साहस और पराक्रम में आपकी वृद्धि होगी। साथ ही आपको योजनाओं में सफलता मिलेगी। व्यापार के मामले में भी समय काफी अच्छा रहने वाला है। छोटी- छोटी यात्राओं से व्यापार को लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप के व्यापार में लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी की तरक्की इस दौरान हो सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का उल्टी चाल से चलना वृष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाएंगे। इसलिए इस समय आपकी आजीविका के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही यह अवधि आपके लिए संपत्ति खरीदने के मामले में काफी अच्छी साबित हो सकती है। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय समाज में आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आपकी गोचर कुंडली में शनि देव नवम भाव में केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाएंगे। इसलिए आपको किस्मत का साथ इस दौरान मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपको लंबी लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। हालांकि, यह यात्राएं आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होंगी। वहीं शनि देव आपकी गोचर कुंडली में अष्टम भाव के भी स्वामी हैं। इसलिए यह समय रिसर्च से जुड़े लोगों को शानदार साबित हो सकता है। वहीं पिता के साथ इस समय संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए इस समय सफलता मिल सकती है। मतलब उनको जॉब मिल सकती है।