Shani Dev Vakri: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 17 जून को कर्मफल दाता शनि देव वक्री होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहा है। आइए जानते हैं ये राशियां लकी कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दूसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही शनि देव का वक्री होना करियर के मामले में शुभ फल देने वाला होगा। वहीं नौकरपेशा लोगों के बॉस और सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिए तरक्की देने वाला हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि देव का वक्री होना कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से ही लग्न भाव में वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही शनि देव ने शश महापुरुष राजयोग बनाया है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। साथ ही अगर आप शनिशुदा हैं, तो आपके संबंधों में मधुरता आएगी। वहीं पार्टनरशिप के काम में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो इस वक्त आपको मनपसंद प्रस्ताव मिल सकते हैं। लेकिन इस समय आपको थोड़ा सेहत को लेकर परेशानी हो सकती हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि ग्रह का वक्री होना करियर और व्यापार के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा लोगों का इस समय इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
वहीं व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। आपको धन की बचत कर पाने में सफलता मिलेगी। पिता के साथ भी संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी।