Shani Dev Vakri: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना जाता है। इसलिए जब भी शनि देव की चाल में बदलाव होता है, तो उसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव 5 जून से वक्री हुए हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को नई नौकरी और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का उल्टी चाल चलना वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में वक्री हुए हैं। जिससे इस इस अवधि में वृष राशि के लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति होने के योग भी है। वहीं इस समय आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। इस राशि के जो लोग निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही इस अवधि में आपकी इनकम में भी वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि देव का वक्री होना मकर राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव में वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति के भी योग हैं। इस राशि के जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं उन्हें कई अच्छे मौका मिलेंगे। साथ ही इस समय आपको करियर और व्यापार में उन्नति के योग हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों को शनि देव का उल्टी चाल से चलना लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही शनि देव आपकी गोचर कुंडली में शश नामक राजयोग बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कार्यक्षेत्र में नए ऑफर मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को भी लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे साथ ही आपको प्रमोशन भी मिलेगी।वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की मिल सकती है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको तरक्की मिल सकती है। लाभ के योग हैं।