Shani Planet Transit: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके कमजोर या पॉवरफुल स्थिति में भ्रमण करते हैं। जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शनि देव 13 मार्च को अपनी स्वराशि में पॉवरफुल होकर भ्रमण करने जा रहे हैं। क्योंकि इनकी डिग्री में अंतर देखने को मिलेगा। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का स्वराशि में पॉवरफुल होकर भ्रमण करना वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में भाग्य के स्वामी होकर कर्म भाव पर विराजमान हैं। इसलिए 13 मई से आपको बहुत शुभ परिणाम मिलेगा। क्योंकि वह शश राजयोग भी बना रहे हैं। इस समय भाग्य की उन्नति होगी। वहीं विद्या का सुख मिलेगा। साथ ही काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। इस समय आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। साथ ही धर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं पुत्र और पौत्र की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कारोबारियों को धनलाभ हो सकता है। वहीं विदेशों से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। इसलिए प्रयास करते रहें।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का पॉवरफुल होकर संंचरण करना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपके भाग्य स्थान पर गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस समय भाग्य की सिद्धि होगी। कामों में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही विदेश यात्रा का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थि‍क स्थिति भी बेहतर होगी और आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ सकता है। वहीं पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और लव लाइफ में सुकून प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि देव का स्वराशि में पॉवरफुल होकर भ्रमण करना तुला राशि के लोगों को फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं और शनि देव की शुक्र ग्रह के साथ मित्रता है और वह आपके पंचम भाव में गोचर कर रहे। इसलिए इस समय आपको संतान सुख प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आ सकता है।

साथ ही दांपत्य जीवन के भाव में गुरु और राहु हैं, तो वैवाहिक जीवन में कलह रह सकती हैं। लेकिन इस समय आपकी उन्नति हो सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। साथ ही शेयर बाजार और सट्टा, लॉटरी में धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है या वो किसी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल