Saturn Planet Transit In Kumbh: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय- समय पर जाग्रत और उदित होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव 15 अगस्त को जाग गए हैं। क्योंकि अगर कोई ग्रह 1 से 10 डिग्री में हो और वह विषम राशि में भी हो तो उस अवस्था को जाग्रत अवस्था कहा जाता है। ऐसे में शनि देव की जाग्रत अवस्था का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय का योग बन रहा है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

शनि देव का जाग्रत अवस्था में संचरण मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में कर्म स्थान के स्वामी होकर लाभ स्थान में विराजमान हैं। साथ ही वह जाग्रत अवस्था में आ जाएंगे। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आपकी पदोन्नती हो सकती है। साथ ही मनचाही जगह आपका ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही इस समय आपके कार्यों की सिद्धि हो सकती है। वहीं आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का जाग्रत अवस्था में भ्रमण करना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह से शनि देव की मित्रता है। साथ ही शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश और केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाया है। इसलिए इस समय आपके कार्यों की सिद्धि होगी। वहीं शनि देव आपको आकस्मिक धनलाभ करा सकते हैं। साथ ही आपके रुके हुए काम बनेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपका भग्योदय हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का जाग्रत अवस्था में विचरण करना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव की आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह से मित्रता है। साथ ही शनि देव का गोचर आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में हो रहा है। साथ ही इस स्थान में शनि देव पॉवरफुल हो जाते हैं। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। इस समय आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैंं। साथ ही इस समय जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का जाग्रत होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से सुख- साधन के स्वामी होकर पंचम भाव में स्थित हैं। इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आप मेडिकल लाइन, रिसर्च या वैज्ञानिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल