Kendra Tirkon Rajyog: वैदिक ज्योतिष में कई ऐसे शुभ योगों का वर्णन मिलता है कि अगर ये योग किसी व्यक्ति की कुंडली में हों तो व्यक्ति जीवन में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करता है। साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहती है। वहीं आपको बता दें कि ग्रह भी समय- समय पर गोचर करके शुभ योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि शनि देव ने अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर लिया है, जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हुआ है। वहीं शनि देव अभी वक्री अवस्था में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे इस योग का तीव्र प्रभाव सभी राशियों पर पड़ रहा है, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग आय और वैवाहिक जीवन के मामले में शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाया है। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा हो सकता है। साथ ही जीवनसाथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा, जिससे आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। वहीं अविवाहित लोगों के विवाह की बात चल सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

केंद्र त्रिकोण राजयोग कुंभ राशि के लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं आपके बौद्धिक स्तर का विकास होगा। वहीं शादीशुदा लोगों के जीवन में मिठास घुलेगा। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस अवधि में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप यदि किसी कोई नई योजना की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वहीं छात्रों के लिए यह समय उत्तम साबित हो सकता है। वह किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं या किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल