Shani Margi 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव सबसे धीमी गति से भ्रमण करते हैं। इसलिए शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में लगभग ढ़ाई साल का समय लगाते हैं। साथ ही समय- समय पर शनि देव वक्री और मार्गी होते हैं। आपको बता दें कि शनि देव कुछ दिन पहले वक्री हुए थे और वह अब नबंवर में मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे भाव में सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए आप लोगों को कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आप शत्रुओं पर विजय पाने में कामयाब रहेंगे। वहीं आप पर जो कर्जो चल रहा था, उससे आपको मुक्ति मिल सकती है। वहीं शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव के स्वामी भी है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि देव का मार्गी होना आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको इस अवधि में आक्समिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं जो शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करते हैं उनको इस समय लाभ हो सकता है। वहीं शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको माता इस समय पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल चलना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही सेहत में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल