Shani Margi 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता शनि देव 4 नवंबर को मार्गी होने जा रहे हैं। किसी भी ग्रह का मार्गी होने से मतलब उसकी सीधी चाल से है। इसलिए शनि देव के मार्गी होने से उनका शुभ प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसा हैं, जिन पर शनि देव का विशेष आशीर्वाद रहेगा। मतलब इन लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर मार्गी होंंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो काम आपके रुके हुए थे वो शनि देव की कृपा से बनेंगे। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही आपको किसी नई योजना में सफलता मिलेगी और निवेश से आपको लाभ होगा। वहीं जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का सीधी चाल से चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आजीविका के क्षेत्रों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही व्‍यापारियों को अच्‍छा लाभ हो सकता है और नौकरीपेशा लोगों को इस वक्‍त प्रमोशन मिल सकता है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब के अवसर मिल सकते हैं। वहीं प्रतियोगी परीक्षा में जो लोग बैठेंगे उनके लिए यह वक्‍त बहुत ही शानदार फल देने वाला हो सकता है। साथ ही पिता के साथ संबंध और मजबूत होंगे। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 11वें भाव में सीधी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बनेंगे। वहीं इस समय आपकी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही व्यापारी वर्ग की कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। जिससे भविष्य में लाभ होगा। वहीं इस दौरान आपको कहीं से रुका पैसा वापस मिलने के योग हैं और करियर में आपको मनचाहे मौके मिलेंगे। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी के माध्यम से धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल