Shani Margi 2023: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना गया है। साथ ही शनि देव सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। आपको बता दें कि शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में ढ़ाई साल का वक्त लेते हैं। आपको बता दें कि शनि देव जून में वक्री हुए थे और वह नबंवर में मार्गी होने जा रहे हैं। मतलब वह अब सीधी चाल से गति करेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों अच्छे दिन शुरू होंगे। साथ ही वह करियर और कारोबार में तरक्की पाएंगे। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं और शश राजयोग बनाकर वैवाहिक जीवन के भाव पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस दौरान आपकी आय में इजाफा होगा। वहीं अगर आप पार्टनरशिप का व्यापार करते हैं, तो यह समय आपको शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि देव का मार्गी होना मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से धन भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। वहीं वह लग्न के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही इस दौरान आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल होंगे और मान सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। साथ ही वह भाग्य स्थान के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि मेंं आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की होगी और पद व प्रभाव में भी अच्छी वृद्धि होगी। वृष राशि वाले इस अवधि में धार्मिक व सामाजिक कार्यों को करेंगे और आपके यश में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय जो लोग व्यापार करते हैं, वो व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।