Shani Margi 2023: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय का देवता माना गया है। साथ ही शनि देव कुंभ और मकर राशि के स्वामी हैं। वहीं शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में ढाई साल का समय लेते हैं। साथ ही शनि देव की चाल में जब भी बदलाव होता है, तो किसी राशि पर ढैय्या औ साढे़साती शुरू होती है तो किसी पर इसका अंत होता है। आपको बता दें कि शनि देव जून में वक्री हुए थे और वह सितंबर में मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। साथ ही इस समय भाग्योदय और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के जातक हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान में मार्गी होंगे। साथ ही वह अष्टम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस यह समय उन लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। जो लोग रिसर्च से जुड़े हुए हैं। वहीं इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, जहां नए लोगों से मुलाकात होगी। कार्यों को पूरा करने में भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। वहीं इस समय आप धर्म-कर्म के काम में धन खर्च कर सकते हैं। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस समय सफलता मिल सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
शनि देव का सीधी चाल से चलना तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इससिए इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही अगर आप छात्र हैं, तो आप किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। वहीं शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस अवधि में आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
कर्मफल दाता शनि देव का मार्गी होना कन्या राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे भाव में मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृध्दि होगी। वहीं पारिवारिक माहौल के लिहाज से यह समय बेहतर रहने वाला है। जो लोग प्रेम संबंध में हैं उनके लिए यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको बता दें कि छठे भाव में शनि देव प्रबल होते हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में भी वृद्धि होगी। आकस्मिक धनलाभ के भी योग बने हुए हैं।