Shani Margi 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव व्यक्ति कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। साथ ही शनि देव न्याय प्रदाता हैं। इसलिए शनि देव की चाल में बदलाव का प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव सितंबर में सीधी चाल चलने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों को देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस वक्‍त पुराने निवेशों से आपको लाभ होगा। आपको रुका हुआ धन कहीं से मिलेगा और इस वक्‍त आपकी योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को इस समय सफलता मिल सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल से चलना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही वह चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको इस समय मुराद पूरी हो सकती है। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल से चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो रुका हुआ पैसा था वो मिल सकता है। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं जौ नौकरीपेशा लोग हैंं, उनको प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। व्यापारियों को इस समय उधार धन वापस मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल