Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि देव को कर्मफल दाता और न्यायाधीश माना गया है। वहीं शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। साथ ही शनि देव समय- समय पर मार्गी और वक्री होते रहते हैं। आपको बता दें कि शनि देव अभी मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और वह नवंबर में मीन राशि में ही सीधी चाल चलने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों की इनकम में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल चलना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे स्थान पर मार्गी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान लंबे समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे और आपको सफलता मिलेगी। साथ ही भाई- बहनों के साथ आपकी अच्छी बनेगी। वहीं नौकरी कर रहे जातकों को अपनी कार्यशैली को सुधारने का मौका मिलेगा। पैसे कमाने के नए तरीके खोजने के प्रयास कारोबारियों के सफल होंगे। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने की सोच सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव की सीधी चाल लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर मार्गी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही बिजनेसमैन अपने फैसलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे और डटकर हर परेशानी का सामना करेंगे। इसके अलावा निजी संबंधों को लेकर आप संतुष्ट होंगे और परिवारवालों पर ध्यान देंगे। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापारियों को नई परियोजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। नेतृत्व क्षमता और मैनेजमेंट स्किल अच्छी होगी।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दूसरे भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन मिलेगा। वहीं व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही इस समय आपको दोस्तों और सहयोगियों से सहायता मिलेगी। व्यापार में नए पार्टनर बन सकते हैं और आय के नए स्रोत खुलेंगे। सामाजिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ेगी। वहीं धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे।