Shani Dev Gochar In Meen 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गति करके संचऱण करते हैं। साथ ही वह समय- समय पर पावरफुल होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफलदाता और न्यायप्रदाता शनि देव सभी मीन राशि में संचरण कर रहे हैं। साथ ही वह अभी वक्री गति से संंचऱण कर रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि शनि देव 27 सितंबर शनिवार को शनि देव दोगुना पावरफुल होंगे। क्योंकि शनि पर सूर्य देव की दृष्टि पड़ेगी। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। वहीं आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का डबल पावरफुल गति से संचरण करना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य और कर्म के स्वामी होकर लाभहोकर लाभ स्थान पर स्थित हैं। वहीं इस समय आपकी इनकम में वृद्धि होगी। साथ ही वहीं नौकरी करने वाले लोगों के प्रमोशन मिल सकता है। पूंजी निवेश में भी लाभ मिल सकता है। अवसरों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। साथ ही निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं नई व्यवसायिक डील कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि देव का डबल पावरफुल होना मिथुन राशि के जातकों को शुभफलदायी सि्दध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपके सेहत अच्छी रहेगी। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा लनलाभ हो सकता है। वहीं कामकाज में आ रही बाधाएं होगी दूर। साथ ही परिवार का पूरा साथ मिलेगा। वहीं संपत्ति तथा वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का डबल पावरफुल लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आप कोई प्रापर्टी और संपत्ति खरीद सकते हैं। वहीं नई नौकरी का अवसर मिल सकता है. वहीं व्यापार करने वालों को बेहतर लाभ के योग बनेंगे। इसके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं धन की बचत करने में सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं शनि देव आपकी राशि से तीसरे और चतुर्थ स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस सयम आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा।