Shani Margi And Guru Vakri 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। वहीं गुरु ग्रह को ज्योतिष आध्यात्म, समृद्धि, सात्विक धन और पूजा- पाठ का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि नवंबर के महीने में दंधादिकारी शनि देव मार्गी होने जा रहे हैं। शनि देव मीन राशि में मार्गी होंगे। वहीं इसी महीने देवताओंं के गुरु वक्री होंगे। मतलब उल्टी चाल चलेंगे। गुरु ग्रह कर्क राशि में वक्री होंगे। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं साथ ही अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Libra Zodiac)
गुरु बृहस्पति का वक्री और शनि देव सीधी चाल चलना तुला राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर वक्री तो वहीं शनि देव छठे भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको नौकरी और कारोबार में सक्सेस मिल सकती है। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलोंं में सफलता मिल सकती है। दुकानदारों को किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। बिजनेसमैन को विरोधियों से मुक्ति मिलेगी और बिजनेस का विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। छात्रों के मन से अनिश्चितता का डर खत्म होगा। सामाजिक संबंधों में उत्पन्न गलतफहमियां कम होंगी और सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी और गुरु ग्रह का वक्री चाल चलना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर तो वहीं गुरु ग्रह छठे स्थान पर वक्री चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही रोबारियों को आर्थिक चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नए साझेदार कारोबार संग जुड़ेंगे, जिससे काफी लाभ होगा। इसके अलावा परिवारवालों के बीच की दूरियां कम होंगी। वहीं नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। वहीं शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का वक्री और शनि देव का सीधी चाल चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली से धन स्थान पर वक्री तो वहीं शनि देव कर्म भाव पर सीधी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। नौकरी-व्यवसाय में तरक्की होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार ऑयल, खनिज, लोहा और काली वस्तुओंं से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।