Shadashtak Yog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग बनाते रहते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 12 घंटे बाद शनि और बुध का षडाष्टक योग बनने जा रहा है। क्योंकि शनि और बुध ग्रह 5 अक्टूबर की शाम को एक दूसरे के 150 डिग्री पर होंगे। तब यह षडाष्टक योग बनेगा। आपको बता दें कि इस समय बुध ग्रह तुला राशि में विराजमान हैं। वहीं शनि ग्रह मीन राशि में मौजूद हैं। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और बुध का षडाष्टक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यापारी वर्ग के लोगों को भी अच्छा लाभ मिलेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए भी मंगल का गोचर करियर में नई संभावनाएं लेकर आने वाला है। वहीं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ अच्छा रहेगा। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस अवधि में आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शनि और बुध का षडाष्टक योग मेष राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। वहीं इस समय परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा और आपको करियर के मामले में भी सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और वह हर मोड़ पर आपका साथ देंगे। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। वहीं इस अवधि में काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं खर्चों से राहत मिलेगी और भविष्य के लिए धन बचा सकते हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी और नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और बुध का षडाष्टक योग के लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा और धन लाभ होगा। वहीं दोस्तों और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। साथ ही इस समय आप अधिक लोकप्रिय होंगे। वहीं मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ अच्छा रहेगा। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।