Shani Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव अभी वक्री अवस्था में चल रहे हैं और उन्होंने 22 अगस्त को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है, जहां वो 15 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय शनि देव के आशीर्वाद से खूब लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आप जो भी यात्राएं करेंगे वह सभी सफल रहेंगी और आपको उत्तम लाभ मिलेगा। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आपकी राशि के स्वामी बुध देव हैं जिनकी शनि देव के साथ मित्रता है, इसलिए इस समय आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शनि देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपकी इनकम में इजाफा हो सकता है। साथ ही आपको योजनाओं में लाभ होगा। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको इस अवधि में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही आप इस समय आपको वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। लाभ के आसार हैं।
सिंंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों को शनि देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश राजयोग भी बनाया है। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा हो सकता है। साथ ही काम-कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान करियर में काफी अच्छे मौके मिलने वाले हैं। वहीं आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग इस अवधि में प्राप्त होगा। वहीं जीवनसाथी के माध्यम से धनलाभ हो सकता है।