Saturn Planet Gochar In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर डालते हैं। आपको बता दें कि शनि देव कुंभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं और वह अपनी दशमी दृष्टि वृश्चिक राशि पर डाल रहे हैं। वहीं शुक्र ग्रह भी वृश्चिक राशि पर अपनी सातवीं दृष्टि डाल रहे हैं। वहीं शश और मालव्य राजयोग भी बन रहे हैं। आपको बता दें कि वृश्चिक राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है। ऐसे में 3 राशियों को करियर और कारोबार में लाभ हो सकता है। तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव की दशमी दृष्टि शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि 6 अप्रैल को शुक्र ग्रह लग्न भाव में गोचर करेंगे। वहीं इनकी सप्तम दृष्टि दांपत्य जीवन के भाव पर पड़ेगी। वहीं शनि देव की अभी आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए वह भी सप्तम भाव पर अपनी दृष्टि डाल रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। साथ ही पार्टनरशिप में लाभ होगा। वहीं कोई व्यापारिक समझौता हो सकता है। वहीं शनि यहां नवपंचम राजयोग भी बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सुकून मिलेगा। साथ ही जरूरी कार्य बनेंगे। वहीं करियर में तरक्की के योग बनेंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव की दशमी दृष्टि कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश, केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाया है। वहीं शुक्र के गोचर करते ही मालव्य राजयोग बनाएंंगे। साथ ही शनि और शुक्र की दृष्टि आपके करियर और कारोबार के भाव पर पडेगी। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में लाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं नौकरी पेशी लोगों को पदोन्नति और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव की दशमी दृष्टि सुखद और लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के करियर के भाव शुक्र ग्रह गोचर करके मालव्य राजयोग बना करे हैं। इसलिए अगर आप फिल्म लाइन, कला, संगीत, मीडिया से जुड़े हुए हैं, तो यह समय आपको शानदार रह सकता है। वहीं शनि की 10वीं दृष्टि आपके चतुर्थ स्थान पर पड़ेगी। इसलिए अगर आपका व्यापार, रियल स्टेट, तेल, शराब, पेट्रोलियम और खनिज से जुड़ा हुआ है, तो यह समय आपको शानदार साबित हो सकता है।

साथ ही इस समय समय आपको प्रापर्टी का लाभ हो सकता है। वहीं 14 अप्रैल से आपकी राशि से स्वामी सूर्य देव भाग्य स्थान में उच्च के हो जाएंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का भी साथ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल