Saturn Planet Gochar In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। मतलब शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने पर 30 महीने का समय लेते हैं। आपको बता दें कि शनि देव ने 17 जनवरी को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश कर लिया है और वह यहां साल 2025 तक रहेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता और अपार धनलाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का कुंभ राशि में गोचर वृष राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे कर्म का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है और शनि देव के आशीर्वाद से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही व्यापारी इस बीच अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में भ्रमण कर रहे हैं, इसलिए कुछ खर्चे फिजूल हो सकते हैं। लेकिन शनि देव की कृपा से आपको पिता का भी साथ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को शनि देव का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली के सप्तम स्थान में प्रवेश किया है और वह यहां शश राजयोग बना रहे हैं। जिससे इस समय आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही योजनाओं में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। साथ ही इतना ही नहीं आपको अपनी संतान की तरफ से भी कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके प्रेम जीवन के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी आपको सफलता मिल सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव के स्वामी हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का गोचर आप लोगों को शानदार साबित हो सकता है और 2025 तक आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। क्योंकि शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में प्रवेश किया है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। वहीं समाज में आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनका इस समय रिश्ता पक्का हो सकता है। साथ ही शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 12 वें भाव के भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप सेविंग करने में सफल हो पाएंगे। पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल