Saturn Planet Gochar In Kumbh: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि देव लगभग एक राशि से दूसरी राशि में ढाई साल बाद गोचर करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव ने जनवरी 2023 को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर कर लिया था और वह साल 2025 तक यही विराजमान रहेंगे। इसलिए इस अवधि में कुछ राशि के जातकों को का भाग्योदय हो सकता है और करियर-कारोबार में तरक्की के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि का कुंभ राशि में गोचर वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही वह भाग्य स्थान के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपके आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपका करियर काफी अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में काफी उन्नति हासिल होगी। यदि आप किसी व्यवसाय में हैं तो भी आपको आर्थिक उन्नति मिलेगी। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनका इस समय इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही जिन लोगों का व्यापार लोहा, एल्युमिनयम, शराब, ऑयल से जुड़ा हुआ है, उनको इस अवधि में विशेष लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

साल 2025 तक शनि देव का कुंभ राशि में रहना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे इस समय आपकी शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस अवधि में जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं  इस दौरान आपको धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह अवधि आपके लिए आर्थिक रूप से काफी शुभ साबित होने वाली है। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं जो अविवाहित लोग हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। आपकी गोचर कुंडली में शनि देव ने शश नाम का राजयोग भी बनाया है, जिसका आपको लाभ मिलेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि देव का कुंभ राशि में संचरण करना तुला राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण कर रहे हैं और वह चतुर्थ भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस अवधि में कई बार आपको अचानक कहीं से बड़ा धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही जो तुला राशि के छात्र हैं वह किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। आपको इस समय प्रेम- संबंधों में भी सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल