Saturn Planet Gochar In Kumbh: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय प्रिय देवता माना गया है। साथ ही शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। वहीं शनि देव तुला राशि में उच्च के माने जाते हैं। साथ ही शनि देव मेष राशि में नीच के माने जाते हैं। साथ ही शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में ढ़ाई साल का समय लगाते हैं। आपको बता दें कि शनि देव अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और साल 2025 तक यही विराजमान रहेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। साथ ही इनको हर क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
शनि देव का साल 2025 तक कुंभ में रहना तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही वह चतुर्थ भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं संतान की नौकरी या संतान का विवाह हो सकता है। वहीं तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और यह उनकी पढ़ाई के लिए फायदेमंद साबित होगा। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। मतलब जो लोग शेयर, सट्टा और लॉटरी से धन कमाना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का कुंभ राशि में भ्रमण लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में संचरण कर रहे हैं। साथ ही वह नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। वहीं छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा या उच्च अध्ययन की तैयारी कर रहे हैं, वे विजयी हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आप धर्म- कर्म के कार्य में जुड़ सकते हैं। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान आपका व्यापार काफी अच्छा रहेगा। आपका करियर बिल्कुल वैसे ही आगे बढ़ेगा जैसा आप चाहते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शनि देव का कुंभ राशि में गोचर सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर हुआ है और यहां शनि देव ने शश नाम का राजयोग बनाया है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं शादीशुदा लोगों की मैरिड लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप सामाजिक मेलजोल और अपने लिए एक मजबूत नेटवर्क बनाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।