Saturn Planet Gochar In Kumbh: ज्योतिष अनुसार शनि देव सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से गोचर करते हैं। मतलब शनि देव को एक राशि से दूसरी राश में प्रवेश करने में लगभग ढाई साल का समय लगता है। आपको बता दें कि शनि देव ने मार्च 2023 में अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर किया था और साल 2025 तक यहां ही विराजमान रहेंगे। ऐसे में शनि देव 3 राशि के जातकों की किस्मत चमका सकते हैं। मतलब इन राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का गोचर आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव एक तो आपकी राशि में ही 2025 तक भ्रमण करेंगे। साथ ही शनि देव ने यहां एक शश नाम का राजयोग भी बनाया है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही समाज में आपका मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। वहीं इस अवधि में आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध स्थापित होंगे। साथ ही जीवनसाथी का इस समय पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको सफलता मिलेगी। शनि देव आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस अवधि में आप धन की सेविंग भी कर पाएंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं और वह साल 2025 तक यही विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की नौकरी लग सकती है या विवाह हो सकता है। वहीं प्रेम- संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी के आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को जॉब में अच्‍छा अनुभव प्राप्‍त होगा और कार्यक्षेत्र में इस वक्‍त आपके लिए माहौल काफी अनुकूल रहेगा। वहीं आपकी पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनके लिए यह समय शानदार रहेगा। वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही आप इस समय धर्म- कर्म के काम से जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल