Saturn Planet Gochar In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र अनुसार कर्मफल दाता शनि देव ने अपनी स्वराशि कुंभ (Shani Planet Transit in Kumbh) में गोचर कर लिया है, जहां वो साल 2025 तक विराजमान रहेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही वह आपके भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपकी आय बढ़ेगी और आय के नए स्रोत नजर आएंगे। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर आने से धनलाभ हो सकता है। वहीं साल 2025 तक कोई व्यवसायिक डील फाइनल हो सकती है। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव के स्वामी होकर भाग्य स्थान पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही काम- कारोबार में तरक्की मिल सकीत है। वहीं वाहन और प्रापर्टी खऱीदने के योग हैं। वहीं आपके जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी। आपको बिजनस को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। वहीं जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में इस बीच बैठने जा रहे हैं उन्हें पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। साथ ही इस दौरान आपकी इनकम में इजाफा होगा।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का राशि परिवर्तन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं आपको कारोबार में विशेष सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है। रुका हुआ कोई कार्य पूर्ण होगा। साथ ही इस समय आप धन की बचत करने में सफल होंगे। वहीं इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश राजयोग भी बनाया है। इसलिए इस समय आपको राजसुख प्राप्त होगा।