ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरीर का संचालन सभी नौ ग्रहों के अनुसार होता है। कुंडली में 9 ग्रह और 12 राशियों का अध्ययन किया जाता है। हर किसी की जन्म तिथि और समय के आधार पर उसकी राशि निर्धारित होती है। इसी के अनुसार कुंडली का एक मुख्य ग्रह होता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में किसी ग्रह की दशा कमजोर हो जाए तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सभी को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने वाले और न्याय के देवता शनि देव को सभी नौ ग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। हर व्यक्ति के जीवन में कभी-न-कभी शनि की दशा जरूर आती है। हर तीस साल में शनिदेव विभिन्न राशियों में भ्रमण करते हैं। अगर कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में होते हैं तो जातक को अच्छे फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन अगर उनकी स्थिति कमजोर हो जाए तो यह अशुभ फल देते हैं। हालांकि कुछ उपायों के जरिए कुंडली में शनि दोष के प्रभाव से बचा जा सकता है।
आज हम राशि के हिसाब से कुंडली में शनिदोष के प्रभाव को कम करने के कुछ उपाय बताएंगे।
मेष राशि: इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। आप चाहें तो सरसों के तेल के साथ काले तिल भी चढ़ा सकते हैं।
वृष राशि: इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव की स्तुति करनी चाहिए। साथ ही चने और गुड़ का दान करना चाहिए।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन अन्न और वस्त्रों का दान करना चाहिए।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन ढ़ाई किलो उड़द की दाल खरीद कर मंदिर में दान करना चाहिए।
सिंह राशि: इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन कुष्ठ रोगियों को काले वस्त्र, शर्बत या फिर लोहे की वस्तु दान करनी चाहिए।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव को काले वस्त्र चढ़ाने चाहिए।
तुला राशि: इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव के मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही सरसों का तेल चढ़ाने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को शनिवार को पक्षियों को अनाज खिलाना चाहिए।
धुन राशि: इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन आश्रम में अपनी क्षमता के अनुसार दान करना चाहिए।
मकर राशि: इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव को काले तिल, लोहा, सरसों का तेल आदि अर्पित करना चाहिए।
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव ध्यान लगाकर उनके मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए।
मीन राशि: इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनि देव के मंदिर जाकर वहां की सफाई करनी चाहिए।