Shukra Nakshatra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में कुछ ग्रह में मित्रता और शत्रुता का भाव होता है। आपको बता दें कि धन के दाता शुक्र ग्रह अपने मित्र ग्रह शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्र देव 23 अगस्त को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 महीने बाद ग्रहों के सेनापति मंगल करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

तुला राशि (Libra Zodiac)

शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन आप लोगों को कर्म के सिद्ध से शुभफलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस के खर्चे पर लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। वैसे तो ये यात्रा काम के सिलसिले में होगी, लेकिन इस दौरान आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी कार्यशैली को सुधारने का मौका मिलेगा। पैसे कमाने के नए तरीके खोजने के प्रयास कारोबारियों के सफल होंगे। साथ ही पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में वृद्धि हो सकती है। साथ ही बिजनेसमैन अपने फैसलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे और डटकर हर परेशानी का सामना करेंगे। वहीं कारोबारियों को उधार धन मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपके कम्युनिकेशन में सुधार होगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों को शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। आपको दोस्तों और सहयोगियों से सहायता मिलेगी। व्यापार में नए पार्टनर बन सकते हैं और आय के नए स्रोत खुलेंगे। सामाजिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ेगी। वहीं निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। 

1 साल बाद वैभव के दाता शुक्र करेंगे सूर्य के घर में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल