Shani Dev Uday In Meen: शास्त्रों में शनि देव को कर्मफल दाता, न्यायाधीश और दंडाधिकारी माना गया है। इसलिए शनि देव की चाल में जब भी परिवर्तन होता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि साल 2026 में शनि देव (Shani Dev Uday 2026) उदित होने जा रहे हैं। शनि देव गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में उदित होंगे, जिस पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। ऐसे में शनि देव के उदय होने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

139 दिन तक ग्रहों के सेनापति मंगल रहेंगे अस्त, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, धनहानि के साथ सेहत खराब के योग

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदय होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव पर उदित होंगे। साथ ही वह कर्म और भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। वहीं आपको कार्य में सिद्धि मिलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए- नए असवर मिल सकते हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा जातक अधिक धन कमा सकेंगे। साथ ही आपने जो लंबे समय से योजनाएं रुकी थीं, उनमें गति आएगी। शेयर सट्टा और लॉटरी में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदय होना सुखद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव राशि से तीसरे स्थान पर उदय होंगे। इसलिए इस दौरान आपके कार्यों में सिद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं भाई- बहनोंं का सहयोग मिलेगा। साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं इस समय निवेश, साझेदारी या कौशल-विकास की दिशा में कदम उठाना लाभदायक रहेगा। कामकाजी जीवन में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए अवसर सामने आएंगे। वहीं परिवार और सामाजिक दायरे में आपकी पहचान और सम्मान में वृद्धि होगी। इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।  क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर उदय होने जा रहे हैं। वहीं शनि देव आपकी राशि से अष्टम और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। साथ ही  कार्यस्थल से शुभ समाचार मिल सकता है और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। वहीं यह समय आर्थिक रूप से स्थिरता प्राप्त होगी। साथ ही मन में आत्मविश्वास का संचार होगा। वहीं जीवनसाथी का सहयोग और मित्रों से शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जो कारोबारी लोग हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

139 दिन तक ग्रहों के सेनापति मंगल रहेंगे अस्त, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, धनहानि के साथ सेहत खराब के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल