Shani Margi 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्यायाधीश, कर्मफलदाता और दंडाधिकारी की उपाधि मिली हुई है। वहीं शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं। साथ ही वह लगभग ढाई साल बाद एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव अभी मीन राशि में संचऱण कर रहे हैं और वह नवंबर में मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को आकस्मिक धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही इन राशियों के रुके हुए हुए कार्य बनेंगे। वहीं कोई वाहन या प्रापर्टी मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

2026 में पापी ग्रह राहु और केतु की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव की सीधी चाल लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव स्थान पर मार्गी होंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही बिजनेसमैन अपने फैसलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे और डटकर हर परेशानी का सामना करेंगे। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं आपको किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही  परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा बनेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नई योजनाओं में निवेश का अच्छा समय है। कारोबार में विस्तार और लाभ के अवसर बनेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शनि ग्रह की मार्गी चाल कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नई योजनाओं में निवेश का अच्छा समय है। कारोबार में विस्तार और लाभ के अवसर बनेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं शनि देव आपकी राशि से सप्तम और अष्टम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही रिसर्च से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का सीधी चाल चलना कुंभ राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर मार्गी होंगे। इसलिए  इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। वहीं अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक स्थिरता मिलेगी। साथ ही इस दौरान लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं नई योजनाओं में निवेश का अच्छा समय है। कारोबार में विस्तार और लाभ के अवसर बनेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस समय आपके वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

2026 में पापी ग्रह राहु और केतु की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग


यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल