Kendra Tirkon Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव ने अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश कर चुके हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग कुंभ राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। उनके बौद्धिक स्तर पर विकास होगा। पारिवारिक माहौल के लिहाज से यह समय बेहतर रहने वाला है। वहीं इस योग की दृष्टि आपके दांपत्य जीवन के भाव पर पड़ रही है। इसलिए शादीशुदा लोगों की जिंदगी खुशनुमा रह सकती है। वहीं साझेदारी के काम में लाभ मिल सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

केंद्र त्रिकोण राजयोग वृष राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको करियर में ग्रोथ मिल सकती है। साथ ही  मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले जातकों के लिए यह समय कई शुभ अवसर लेकर आएगा। वहीं पदोन्नति हो सकती है। वहीं जो व्यापारी हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। नया काम शुरू कर सकते हैं। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा, जिससे अधिकारी भी आपकी खुलकर प्रशंसा करेंगे। वहीं इस समय आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं, समय अनुकूल है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह के योग बनेंगे। साथ ही शनि देव आपकी राशि से पंचम और छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कार्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल