ज्योतिष शास्त्र में न्याय के देवता शनिदेव की दृष्टि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि जिस पर भी शनि की कुपित दृष्टि पड़ती है, उसका सबकुछ नष्ट हो जाता है। वहीं, अगर शनिदेव की कृपा हो जाए तो रंक भी राजा बन जाता है। शनिदेव उनके कर्मों के हिसाब से लोगों को अच्छे और बुरे फल देते हैं। कर्म फलदाता शनिदेव बेईमान लोगों को दंड देते हैं तो वहीं ईमानदार और परिश्रमी लोगों पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
बता दें, शनिदेव, सूर्यदेव और उनकी पत्नी छाया के पुत्र हैं। हालांकि, कर्म फलदाता शनिदेव की कुछ लोगों पर विशेष कृपा रहती है। ऐसे लोग शनि की कुदृष्टि और अशुभ प्रभावों से सुरक्षित रहते हैं। यूं तो ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां हैं, लेकिन शनिदेव की इन दो राशियों पर हमेशा कृपा रहती है।
इन राशियों पर रहती है शनिदेव की कृपा:
-कुंभ राशि: शनिदेव कुंभ राशि के स्वामी हैं। इस राशि के जातकों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। कुंभ राशि के लोग हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। साथ ही यह बेहद ही सरल स्वभाव के होते हैं। ऐसे में शनिदेव की इन राशि के जातकों पर विशेष कृपा रहती है। शनिदेव को कुंभ राशि बेहद ही प्रिय है। धनु वालों पर कब तक रहेगी शनि साढ़े साती? जानिए शनि दोष से बचने के उपाय
-मकर राशि: शनिदेव कुंभ के साथ-साथ मकर राशि के भी स्वामी है। मकर राशि के जातकों की किस्मत काफी अच्छी होती है। शनिदेव की इन पर हमेशा मेहरबानी बनी रहती है। इस राशि के जातकों के स्वभाव के कारण ही शनिदेव इन पर हमेशा प्रसन्न रहते हैं। सपने में क्यों दिखाई देते हैं सांप, जानिए क्या कालसर्प दोष से है इसका कोई कनेक्शन
-मेहनती लोग: जो लोग मेहनती होते हैं, उन पर शनिदेव की कृपा हमेशा रहती है। ऐसे लोगों को साढ़ेसाती के दौरान ज्यादा कष्ट नहीं होता।
-घर में साफ-सफाई रखने वाले लोग: जो लोग अपने घर और खुद की साफ-सफाई रखते हैं, उन पर भी शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। मान्यताओं के अनुसार जिस घर में साफ-सफाई होती है, वहां भगवान का हमेशा वास होता है। धनु वालों पर कब तक रहेगी शनि साढ़े साती? जानिए शनि दोष से बचने के उपाय
-सबकी मदद करने वाला: जो लोग जरूरतमंदो की मदद करते हैं, उन पर शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। शनिदेव ऐसे लोगों से काफी प्रसन्न रहते हैं। लाइफ में कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति? इस बारे में बताती है हथेली की ये रेखाएं