Shani Mahadasha: हिन्दू ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। वहीं राहु ग्रह को कठोर वाणी, जुआ, यात्राएं, चोरी, दुष्ट कर्म, त्वचा के रोग, धार्मिक यात्राएं आदि का कारक का माना जाता है। वहीं राहु और शनि देव में मित्रता का भाव है। इसलिए जब भी शनि की महादशा में राहु की अंतर्दशा आती है, तो व्यक्ति को लाभ होता है। साथ ही अटके हुए कार्य बनते हैं।
वहीं आपको बता दें कि अगर मनुष्य की जन्मपत्री में शनि और राहु देव निगेटिव स्थित हैं तो व्यक्ति को जीवनभर धन का अभाव झेलना पड़ता है। साथ ही शनि और राहु निगेटिव हो तो व्यक्ति को कई बार सेहत से संंबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। वहीं अगर शनि और राहु देव कुंडली में शुभ स्थित हैं तो वह व्यक्ति को अपार धन प्रदान करते हैं। साथ ही व्यक्ति राजनीति में अच्चा नाम कमाते हैं। आइए जानते हैं शनि की महादशा का जीवन में प्रभाव और लाभ- हानि…
शनि ग्रह की महादशा और राहु की अंतर्दशा का मानव जीवन पर असर
कुंडली में शनि और राहु देव नकारात्मक होने पर
शनि की महादशा का प्रभाव व्यक्ति के ऊपर 19 वर्ष तक रहता है। वहीं राहु की महादशा 2 साल 8 महीने की होती है। आपको बता दें कि शनि और राहु देव कैसा फल प्रदान करेंगे वो इस बात पर निर्भर करता है कि वह व्यक्ति की कुंडली में कैसे स्थित हैं। अगर शनि कुंडली में निगेटिव (नीच) विराजमान हैं तो व्यक्ति को शनि की दशा में मानसिक और धन को लेकर समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही राहु ग्रह व्यक्ति को असाध्य रोग देते हैं। वहीं रोग दवाई खाने से भी ठीक नहीं होता है। वहीं रोग का पता नहीं चलता है। साथ ही अगर राहु का संबंध मंगल से बन रहा है तो व्यक्ति को किसी बड़ी एक्सीडेंट का सामना करना पड़ता है। वहीं शनि और चंद्रमा साथ तो विष योग बनता है, जिससे व्यक्ति को मानसिक रोग हो सकते हैं।
शनि और राहु अगर शुभ स्थित हों तो
शनि और राहु देव कुंडली में शुभ या उच्च के स्थित हैं, तो शनि की महादशा और राहु की अंतर्दशा में व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। साथ ही व्यक्ति को धन- संपत्ति की प्राप्ति होती है। वहीं व्यक्ति को मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही अगर व्यक्ति कारोबारी हैं तो व्यक्ति बड़ा कारोबारी होता है। साथ ही व्यक्ति अगर राजनीति से जुड़ा हुआ है तो वह चुनाव जीतता है और पद की प्राप्ति होती है। वहीं व्यक्ति शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ होता है। साथ ही शनि का संबंध अगर शुक्र ग्रह से बन रहा है तो व्यक्ति कला और फिल्म लाइन में नाम कमाता है।