Shani Dev Margi And Budh Margi 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके मार्गी और वक्री चाल चलते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 28 नवंबर को कर्मफल दाता शनि और 30 नवंबर को व्यापार के दाता बुध मार्गी होने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों के लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और बुध का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर मार्गी होंगे तो वहीं बुध ग्रह आपकी राशि इनकम और लाभ स्थान पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आय में वृद्धि के योग बनेंगे। वहीं निवेश से लाभ होगा। साथ ही व्यापारी गण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। करियर में नई योजनाओं और अवसरों का मार्ग खुलेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना हैय़। व्यापार में लाभ और नौकरी में तरक्की होगी। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि और बुध का सीधी चाल चलना कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर तो वहीं बुध ग्रह कर्म भाव पर मार्गी होंंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं साथ ही, आपके सामाजिक और पेशेवर संपर्क मजबूत होंगे, जिससे आगे बढ़ने के नए मार्ग खुलेंगे। मानसिक रूप से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही पुराने प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और बुध का मार्गी होना शुभ फलदायी रहेगा। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर तो वहीं बुध ग्रह छठे स्थान पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की होगी। साथ ही व्यक्तिगत संबंधों में समझदारी और सहयोग बना रहेगा। वहीं इस दौरान आपके लिए नई स्किल्स सीखना और खुद को अपडेट करना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने से ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। वहीं इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापारीयों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल