Khappar Yog in Malmas: वैदिक पंचांग के अनुसार मलमास या अधिकमास 18 जुलाई से शुरू चुका है और इसका अंत 16 अगस्त को होगा। वहीं इस महीने लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य राजयोग जैसे शुभ योगों का भी निर्माण होने जा रहा है। तो वहीं एक अशुभ योग का भी बन रहा है, जिसका नाम है खप्पर योग। क्योंकि पांच बुधवार, पांच बृहस्पतिवार के साथ शुक्र व शनि का वक्री होना खप्पर योग का निर्माण कर रहा है। इस योग के प्रभाव से 30 दिन तक कुछ राशियों को सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
खप्पर योग बनने से कर्क राशि के जातकों को करियर और धन के मामले में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस दौरान अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। साथ की कार्यस्थल पर आपकी लोगों से तकरार हो सकती है। वहीं इस समय आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वहीं इस समय अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हो तो अभी रुक जाएं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए खप्पर योग नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए इस दौरान जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से परेशानी हो सकती है। वहीं कुछ फिजूल खर्चे हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। वहीं इस अवधि में भूमि व संपत्ति संबंधी किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
खप्पर योग मीन राशि के जातकों को हानिकारक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको कोई भी नया काम शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि अभी ग्रहों की चाल अनुकूल नहीं है। साथ ही कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो यह थोड़ा और आगे बढ़ने की आशंका बन रही है। इस अवधि में बचत कर पाना मुश्किल होगा। वहीं इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं नौकरपेशा लोगों को कार्यस्थल पर थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि आप पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है।
