Khappar Yog in Malmas: मलमास शुरू हो चुका है और यह 16 अगस्त को समाप्त होगा। इस महीने में कई शुभ योगों का निर्माण होगा। जिसमें से एक योग है खप्पर योग, यह योग पांच बुधवार और पांच बृहस्पतिवार के साथ शुक्र व शनि का वक्री होने से बनेगा। आपको बता दें कि शनि और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसिलए इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं लकी राशियां कौन सी हैं। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

खप्पर योग बनने से मेष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं इस दौरान आपका करियर काफी अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में काफी उन्नति हासिल होगी। यदि आप किसी व्यवसाय में हैं तो भी आपको आर्थिक उन्नति मिलेगी। साथ ही पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए खप्पर योग लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही शुक्र और शनि की वक्री चाल आपको नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता दिलाएगी। आपको अचानक कहीं से बड़ा धन प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं। उनका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय जो लोग बेराजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

खप्पर योग बनने से मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी रूचि धर्म- कर्म के काम में बढ़ सकती है। वहीं प्रगति के नए अवसर नजर आ रहे हैं जो आपको आर्थिक उन्नति भी प्रदान कर सकते हैं। इस राशि के जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगें हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है। साथ ही शुक्र के प्रभाव से आपके सुख संसाधन भी बढ़ेंगे और घर में खर्च भी होगा। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करने चाहते हैं उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल