Shani And Surya Made Samsaptak Rajyog: ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय- समय पर पर अपनी चाल में बदलाव करते हैं, जिससे शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के योगों का निर्माण होता है। वहीं इन योगों का प्रभाव पृथ्वी और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य देव ने अभी अपनी राशि सिंह में प्रवेश किया है, साथ ही शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं, जिससे समसप्तक योग का निर्माण हुआ है। वैसे तो इन दोनों ग्रहों में शत्रुता का भाव है। लेकिन इह दोनों अपनी स्वराशि में विराजमान हैं। ऐसे में समसप्तक योग के प्रभाव से 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और करियर- कारोबार में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए समसप्तक योग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही पिता के साथ संबंध जो खराब चल रहे थे, उसमें सुधार आएगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आप नया काम भी शुरू कर सकते हैं। वहीं 29 अक्टूबर के साथ आपकी कोई योजना सफल हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको करियर में काफी अच्छे मौके मिलने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी कामयाबी हासिल होंगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
समसप्तक योग का बनना तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो लंबे समय से जो बीमारी चल रही थी, उससे मुक्ति मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको मेहनत के साथ- साथ किस्मत का भी साथ मिलेगा। वहीं शनि देव की कृपा से आप जिस काम में हाथ डालेंगे। उसमें सफलता मिलेगी। जो कारोबारी लोग हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। कोर्ट- कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। लेकिन आपको थोड़ा क्रोध पर काबू रखना चाहिए।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए समसप्तक योग किसी वरदान से कम साबित नहीं होने वाला है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं आय में इजाफा के योग बन रहे हैं। साथ ही इनकम के नए- नए माध्यम बनेंगे। वहीं इस समय आपको किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी ज्यादा बेहतर रहेगी। वहीं करियर के लिहाज से भी यह समय उत्तम फलदायी रहने वाला है। साथ ही सूर्य की कृपा से संंतान की तरक्की हो सकती है।