Navpancham Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय पर शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधे तौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 6 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और शनि देव अभी कुंभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होने जा रहा है और ज्योतिष अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शनि देव लाभ स्थान में तो शुक्र ग्रह तीसरे भाव में रहेंगे। वहीं शुक्र आपके धन, दैनिक इनकम और पार्टनरशिप के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं भाई बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ होने के आसार हैं। वहीं आय के नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। साहस और पराक्रम में आपकी वृद्धि होगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

नवपंचम राजयोग वृष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर तो शुक्र ग्रह धन भाव पर विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आपकी गोचर कुंडली में शनि, मंगल और शुक्र का नवपंचम राजयोग भी बनेगा। इसलिए इस समय जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। इसलिए इस समय लोग आपसे इंप्रेस रहेंगे। वही जो लोग फिल्म लाइन, कला, मीडिया, संगीत, लग्जरी आयटम का व्यापार करते हैं, तो यह समय शानदार साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Mihtun Zodiac)

आप लोगों को नवपंचम राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में तो वहीं शनि देव भाग्य स्थान में रहेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही लग्न भाव में शुक्र होने से इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस समय आप आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी।

साथ ही छात्र करियर और प्रतियोगिता में आप आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। नए संपर्क बनेंगे और लाभ मिलेगा।  वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल