Navpancham Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे योगों का वर्णन मिलता है, जो अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में हो तो व्यक्ति करियर की ऊंचाईयों को छूता है और उसको धन- संपदा की प्राप्ति होती है। ऐसे में हम एक योग की बात करने जा रहे हैं, जिसका नाम है नवपंचम राजयोग, यह योग तब बनता है, तब कोई एक दूसरे से नवपंचम होते हैं और आपको बता दें कि शनि और शुक्र से नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और आपकी गोचर कुंडल के पंचम भाव में शनि रहेंगे और नवम भाव में शुक्र रहेंगे। इसलिए इस समय भाग्य की उन्नति मिलना। धार्मिक यात्रा होना। कार्यों की सिद्धि होगा। वहीं शनि मूल त्रिकोण राजयोग भी बना रहे हैं। इसलिए इस समय नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं संतान पक्ष से को शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आप इस दौरान धन कमाने में और निवेश करने में सफल रहेंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
नवपंंचम राजयोग धनु राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपको यह योग वैवाहिक जीवन, सगे संबंधी और सहयोगियों के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन भी बना सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपके घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। वहीं जिन लोगों का विदेश से व्यापार जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कारोबारियों को व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों को नवपंचम राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग बुद्धि और उन्नति से बन रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं पुराने निवेश से भी लाभ होगा। जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। धनलाभ के योग हैं।आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे जिससे आप कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा का लाभ भी उठा सकते हैं। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। साथ ही व्यकित्व में निखार आ सकता है।