Mangal Gochar In Leo: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 1 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में मंगल के सिंह राशि में आने से शनि और मंगल का समसप्तक योग का निर्माण होगा। क्योंकि शनि वर्तमान में कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में शनि मंगल एक दूसरे से आमने-सामने होंगे। इसलिए इस योग के बनने से 3 राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
समसप्तमक योग बनने से कर्क राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस समय आपको अपनी वाणी पर काबू रखना चाहिए। साथ ही वाद- विवाद से बचना चाहिए। वहीं आपको अपने रिश्तों पर खास ख्याल देने की जरूरत है। साथ ही इस अवधि में माता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। वहीं अभी नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। साथ ही इस समय आपकी सेहत खराब हो सकती है। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए समसप्तक योग नुकसान दायक सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय आपको धन के निवेश से बचना चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वहीं इस दौरान आपको पेट संबंधी समस्याओं के अधिक गुजरना पड़ सकता है। साथ ही साथ ही इस दौरान आपको वाहन का प्रयोग भी बहुत सोच समझकर करने की जरूरत है। वहीं लव रिलेशन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस दौरान यात्रा करने से भी बचें। साथ ही यात्रा में अपने सामान का ध्यान रखें।
मकर राशि (Makar Zodiac)
समसप्तम योग का बनना मकर राशि के जातकों को प्रतिकूल साबित हो सकता है। इसलिए इस समय खर्चों पर थोड़ा ध्यान दें। वरना आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं घर- परिवार में किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। इसलिए बहसबाजी से बचें। वहीं कार्यस्थल पर इस दौरान लापरवाही नहीं करें। अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय किसी धन उधार देने से भी बचें। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनका कारोबार धीमा चलेगा।