Shadashtak Yog: वैदिक ज्योतिष में कई प्रकार के शुभ और अशुभ योगों का वर्णन मिलता है और इन योगों का प्रभाव मावन जीवन पर देखने को मिलता है। यहां हम ऐसे ही योग के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसका नाम हैं। षडाष्टक योग। इस योग को ज्योतिष में बहुत खतरनाक माना जाता है। जिन व्यक्ति की कुंडली में यह योग होता है, उनको जिंदगीभर संंघर्षों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि । मंगल 10 मई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 1 जुलाई तक यही विराजमान रहने वाले हैं। इस दौरान शनि से षडाष्टक योग भी बनेगा। जो 3 राशि के जातकों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए षडाष्टक योग नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामले शुरू हो सकते हैं। वहीं बेवजह बदनामी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको बेवजह की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपका मानसिक तनाव बढ़ जाएगा और अपनी मां की सेहत को लेकर भी आप परेशान रहने वाले है। वहीं इस समय आपको सेहत को लेकर भी सावधान रहना चाहिए।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
षडाष्टक योग धनु राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल का गोचर अब अष्टम भाव में होगा। इसलिए इस समय आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। साथ ही आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। रक्त विकार की समस्या जिनको है वो डॉक्टर से परामर्श लेते रहें। वहीं इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए षडाष्टक योग प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल का गोचर आपकी राशि से दूसऱे भाव में होगा। इसलिए इस समय आपको धन की हानि हो सकती है। किसी के साथ वाद- विवाद हो सकता है। इसलिए आपको वाणी को लेकर संयम बरतना चाहिए।
साथ ही इस समय धन के निवेश को लेकर आपको सावधानी बरतनी होगी। इस समय आपको परिवार में कलह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रापर्टी को लेकर कोई वाद- विवाद हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।