Navpancham Yog: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित समय पर गोचर करके कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा है। आपको बता दें शनि से मंगल पंचम और मंगल से शनि नवम भाव में विराजमान हैं। जिससे नवपंचम योग बन रहा है।  यह योग लगभग 300 साल बाद बनने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपकी कोई बड़ी इच्‍छा पूरी हो सकती है. किसी पुराने निवेश से आपको बड़ा वित्तीय लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही प्रापर्टी और वाहन का सुख आपको प्राप्त हो सकता है। वहीं जो छात्र विदेष जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी मुराद पुरी हो सकती है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

नवपंचम राजयोग बनना मेष राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलता है। वहीं व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की भी हो सकती है। आय में वृद्धि होने की संभावना है, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग सुखद और लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी आपको सफलता मिल सकती है। वहीं परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

नवपंचम राजयोग का 300 साल बाद बनना करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो प्रापर्टी में निवेश करना आपको लाभदायक सिद्ध हो सकता है। वहीं  कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है। साथ ही परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही जो लोग बैंकिग, शिक्षा से जो लोग जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल