Shadashtak Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करते शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि सूर्य देव 17 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जहां पहले से मंगल ग्रह विराजमान हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से डबल षडाष्टक योग बनने जा रहा है। ज्योतिष में इस योग को बेहद अशुभ माना गया है। इसलिए इस समय 3 राशि के जातकों को सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए षडाष्टक योग नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल और सूर्य की युति आपकी गोचर कुंडली के छठे स्थान में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको चोट लग सकती है। साथ ही दुर्घटना के योग हैं। वहीं दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामले आपको थोड़े परेशान कर सकते हैं। वहीं  इस समय आपका कारोबार में पैसा भी डूब सकता है। इस समय किसी को पैसा उधार देने से बचें।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

षडाष्टक योग का बनना वृष राशि के जातकों को हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल और सूर्य की युति आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय गर्भवती स्त्रियों को सावधान रहना चाहिए। क्योंकि इस समय गर्भ नष्ट हो सकता है। इसलिए परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएंं। साथ ही संतान से संबंधित कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय लव लाइफ में कुछ खटास आ सकती है। इसलिए आप लोगों को सूर्य और मंगल ग्रह की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही मंगलवार के व्रत रखने चाहिए।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए षडाष्टक योग का बनना प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो आपके राशि के स्वामी बुध से मंगल ग्रह की शत्रुता है। साथ ही वह रोगेश होकर मां के स्थान पर स्थित है। साथ ही सूर्य तृतीयेश होकर चतुर्थ स्थान पर बैठे हैं। इसलिए आपकी मां की सेहत खराब हो सकती है। साथ ही इस समय लेन- बेच से बचें। वहीं इस समय जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साथ ही जीवनसाथी को चोट लग सकती हैं। वहीं जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उन लोगों के लिए समय अच्छा नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल