September Grah Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार सितंबर में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलेगा। ऐसे में आपको बता दें कि सितंबर महीने के शुरू में ही गुरु मेष राशि में वक्री होंगे। वहीं 4 सितंबर को शुक्र कर्क राशि में मार्गी होंगे। इसके बाद बुध 16 सितंबर को सिंह राशि में मार्गी होंगे। साथ ही 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके बाद अंत में  मंगल कन्या राशि में अस्त हो जाएंगे। ऐसे में इन ग्रहों की चाल में बदलाव होने से 3 राशि के जातकों की मनोकामना पूरी होंगी। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सितंबर का महीना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि इस महीने आपी राशि पर गुरु राहु की स्थिति और मंगल की दृष्टि शुभ फलदायी पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही लव लाइफ में आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम- संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन इस समय क्रोध पर थोड़ा काबू रखें। साथ ही वाद- विवाद से बचें।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सितंबर का महीना वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस महीने आपके रुके हुए काम बनेंगे। साथ ही रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। वहीं योजना में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही आपकी आय में वृद्धि होगी। वहीं आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं इस महीने आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों को सितंबर का महीना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस महीने नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस महीने आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल