वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय पर एक राशि से दूसरी ऱाशि में गोचर करते हैं तो वहीं कुछ ग्रह वक्री और मार्गी होते हैं। आपको बता दें कि गुरु, सूर्य समेत 3 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। मतलब 4 सितंबर को शुक्र कर्क राशि में मार्गी और बृहस्पति मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं। तो वहीं 16 सितंबर को बुध सिंह राशि में सीधी चाल चलने जा रहे हैं। साथ ही 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं और महीने के आखिरी में 24 सितंबर को ग्रहों के सेनापति मंगल कन्या राशि में अस्त होन जा रहे हैं। ऐसे में ग्रहों की चाल में हो रहे बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
गुरु, सूर्य समेत 3 ग्रहों की चाल में बदलाव धनु राशि के जातकों को लाभदायक साबित हो सकता है। मतलब इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे। वहीं इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको इच्छानुसार फल प्राप्त हो सकेंगे। वहीं इस समय आपके अंदर ऊर्जा का नया संचार होगा। वहीं आप इस समय कोई यात्रा भी कर सकते हैं, तो आपको लाभदायक साबित हो सकती है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु, सूर्य समेत 3 ग्रहों की चाल में हो रहा बदलाव लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप इच्छा अनुसार शुभ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे। वहीं आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपके कुछ नए लोगों से संबंध भी बन सकते हैं। जो भविष्य में लाभप्रद सिद्ध हो सकते हैं। लेकिन खुद को किसी भी तरह के कानूनी पचड़े से दूर रखें। साथ ही सेहत को लेकर सतर्क रहें।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गुरु, सूर्य समेत 3 ग्रहों की चाल में बदलाव आप लोगों को आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको प्रापर्टी की लेन- बेच से लाभ हो सकता है। साथ ही आपके धन और सम्मान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आप अपनी और परिवार की जरूरतों को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं कार्यक्षेत्र में तरक्की और आय वृद्धि के योग हैं। वहीं जो लोग व्यापार करते हैं उनको इस समय नए ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे धनलाभ अच्छा हो सकता है।