Sawan Vinayaka Chaturthi 2023: शास्त्रों में गणेश चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। यह तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है। वहीं गणेश चतुर्थी प्रत्‍येक मास की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन जो व्यक्ति पूरे दिन व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करता है उसको सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं  शुक्‍ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं और कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्‍टी चतुर्थी कहा जाता है। वहीं वैदिक पंचांग के मुताबिक श्रावण मास की अंतिम गणेश चतुर्थी 20 अगस्‍त को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व…

विनायक चतुर्थी तिथि

वैदिक पंचांग के मुताबिक विनायक चतुर्थी 19 अगस्‍त को रात 10 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी। साथ ही इसका अंत 21 अगस्‍त को रात में 12 बजकर 20 मिनट पर होगा। इस प्रकार विनायक चतुर्थी का व्रत 20 अगस्‍त को रखना शुभ रहेगा।

विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त

गणेश जी की पूजा का विधान दोपहर के समय ह। इसलिए पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अगस्‍त को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

सावन विनायक चतुर्थी की पूजाविधि

इस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और जल्दी स्नान करके साफ सुथरे वस्त्र पहन लें। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करके व्रत का संकल्प लें। वहीं फिर पूजा की चौकी पर गणेश जी की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करें। फिर दीपक जलाएं। साथ ही इसके बाद गणेश जी को रोली, मौली, जनेऊ, दूर्वा, पुष्प, पंचमेवा, पंचामृत, चावल चढ़ाएं। वहीं भगवान को मोदक का भोग विशेष प्रिय है। इसलिए इस दिन बेसन से बने मोदक का भोग लगाएं। फिर भोग को घर के सभी सदस्यों में बांट दें।

 वहीं इस मंत्र का जाप करें…

विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लंबोदराय सकलाय जगद्धितायं।

नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।

जानिए महत्व

संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का पूजन करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में संपन्नता और सुख- समृद्धि का वास रहता है। गणेश जी को सिंदूर का तिलक लगाएं। साथ ही इस मंत्र “सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥“ का जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल