Sawan Vinayak Chaturthi 2023: शास्त्रों में सावन विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व बताया गया है। यह तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा दूर्वा से की जाती है। इसलिए इस तिथि को दूर्वा गणपति व्रत भी कहते हैं। मान्यता है जो व्यक्ति पूरे दिन व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करता है, उसको सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस साल विनायक चतुर्थी 21 जुलाई को मनाई जाएगी। वहीं इस तिथि पर रवि योग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, तिथि और महत्व…

सावन विनायक चतुर्थी तिथि 2023 (Sawan Vinayak Chaturthi 2023 Tithi)

चतुर्थी तिथि का शुरू : 21 जुलाई, सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर
चतुर्थी तिथि का समाप्त : 22 जुलाई, सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर

सावन विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त 2023 (Sawan Vinayak Chaturthi 2023 Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 5 मिनट से दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस बीच में भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जा सकती है।

बन रहा है रवि योग

पंचांग के मुताबिक विनायक चतुर्थी के मौके पर रवि योग बन रहा है। यह योग दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर अगली सुबह यानी 22 जुलाई को सुबह 6 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है इस योग में पूजा का दोगुना फल प्राप्त होता है।

इन मंत्रों का करें जाप

भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करते समय ‘श्रीगणेशाय नम: दूर्वांकुरान् समर्पयामि’ मंत्र का जप करें। दुर्वा अर्पित करने से व्यक्ति को सभबी क

  • ॐ गंग गणपतये नमो नमः
  • ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात् ॥
  • ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ॥

सावन विनायक चतुर्थी तिथि का महत्व

सावन विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना और व्रत करने से ऐश्वर्य, बुद्धि, सुख-शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही इस भगवान गणेश को 21 हल्दी की गांठ अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही धन में वृद्धि होती है। साथ ही जो रुके हुए काम हैं, वो बनते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल