Sawan Shivratri 2025 Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार त्योहारों और व्रत पर कई शुभ और राजयोग का निर्माण होता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पडता है। आपको बता दें कि इस साल सावन की शिवरात्रि 23 जुलाई को है। वहीं इस दिन गुरु और चंद्र का दुर्लभ गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। वहीं आक्समिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। वहीं देश-दुनिया की यात्रा कर सकते है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

12 साल बाद हंस महापुरुष राजयोग बनने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, गुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा, हर कार्य में सफलता के योग

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं संपत्ति से संबंधित विवाद हल होंगे और मानसिक शांति मिलेगी। पुराने निवेश से अचानक लाभ होगा, जिस कारण युवाओं को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

तुला राशि (Libra Zodiac)

गजकेसरी राजयोग बनने से तुला राशि के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं  व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। युवाओं की वाणी और संचार कौशल में सुधार होगा, जिसके बाद उनके स्वभाव की प्रशंसा होगी। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग का बनना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही जो लोग समाज के हित में काम करते हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं वाणी प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं नौकरी कर रहे जातकों को किसी दोस्त की मदद से नई जॉब मिल जाएगी, जहां पर सैलरी भी अच्छी होने की संभावना है। वहीं इस समय मार्केटिंग, बैकिंग, मीडिआ और शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है।

Sawan Shivratri 2025 Date: 23 या 24 जुलाई, कब है सावन शिवरात्रि? जानें तिथि, जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और मंत्र

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025