Shivratri Ke Upay 2023: सावन आरंभ हो चुके हैं और बार सावन लगभग 2 महीने तक रहेंगे। वहीं सावन में शिवरात्रि तिथि का विशेष महत्व होता है। जिस पर भोलेनाथ की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। इस साल सावन की शिवरात्रि 15 जुलाई को मनाई जाएगी। आपको बता दें कि इस साल की सावन शिवरात्रि विशेष है। क्योंकि इस बार शिवरात्रि पर वृद्धि योग बन रहा है और योग में पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है। वहीं इस दिन जो लोग व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा करते हैं, भगवान शिव उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। वहीं ज्योतिष में कुछ ऐसे उपायों का वर्णन मिलता है, जो मासिक शिवरात्रि पर किए जाएं तो जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही भगवान शिव की कृपा रहती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

अगर काफी प्रयास करने के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं आ रहा हो तो आप सावन की शिवरात्रि पर शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराएं। पंचामृत दूध, दही, शक्‍कर, घी और शहद से बनाएंं। साथ ही स्नान करते समय ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें। वहीं शिवलिंगं पर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

इन वस्तुओं का करें दान

अगर आपके जीवन में सुख- समृद्धि का अभाव हो तो आप सावन की शिवरात्रि पर गेहूं और जौ का दान करें। इसके साथ ही शिवलिंगं पर जल में जौ मिलाकर रुद्राभिषेक करें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। वहीं शिवरात्रि पर शिवजी को आटे के लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके परिवार के सदस्‍यों के बीच में प्रसन्‍नता बनी रहती है और जीवन में खुशहाली भी बनी रहती है।

बनाएं त्रिपुंड

मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर सफेद चंदन से लेप करें। साथ ही उसकी चंदन से अपने माथे पर त्रिपुंड बनाएंं। इसके बार भगवान शिव का षोडशोपचार पूजन करें। साथ ही भगवान शिव को फल और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको आरोग्य की प्राप्ति होगी।

करियर और करोबार में होगी तरक्की

अगर आपको करियर और कारोबार से जुड़ी समस्या हो तो आप सावन शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर में जाकर जल में गंगाजल और काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको करियर और कारोबार में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही शनि देव का भी आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल