Sawan Sankashti Chaturthi: शास्त्रों में सावन मास की संकष्‍टी चतुर्थी का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी को गजानन संकष्‍टी चतुर्थी कहा जाता है। जो इस साल 6 जुलाई को मनाई जाएगी। वहीं इस साल इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है। क्योंकि  सावन का महीना भोलेनाथ को समर्पित माना जाता है और गणेश जी भोलेनाथ के पुत्र हैं। इसलिए सावन में आने वाली संंकष्‍टी चतुर्थी का विशेष महत्व बताया गया है। 

वहीं मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से इस दिन व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही इस  गणेशजी के पूजा के वक्‍त चतुर्थी पर रात के वक्‍त चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त…

संकष्‍टी चतुर्थी की तिथि और शुभ मुहूर्त (Sawan Sankashti Chaturthi 2023 Tithi And Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार सावन की संकष्‍टी चतुर्थी 6 जुलाई को सुबह 6 बजकर 32 सुबह पर शुरू होगी। साथ ही इसका अंत 7 जुलाई को रात में 3 बजकर 12 मिनट पर होगा। इसलिए संकष्‍टी चतुर्थी 6 जुलाई को मनाई जाएगी।

संकष्‍टी चतुर्थी की पूजाविधि  (Sankashti Chaturthi 2023 Puja Vidhi)

इस दिन सुबह जल्दी स्नान कर लें। इसके बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र पहल लें। साथ ही हाथ में गंगाजल व्रत का संकल्प लें। इसके बाद चौकी पर एक साफ स्वच्छ वस्त्र बिछाएं। इसके बाद चौकी पर गणेश जी की मूर्ति या चित्र को स्थापित करें। उसके बाद गणेशजी का अभिषेक करें, चंदन लगाएं और वस्‍त्र अर्पित करें। उसके बाद फल-फूल, 21 दूर्वा, अक्षत, धूप-दीप, गंध आदि अर्पित करें और मोदक का भोग लगाएं। इसके बाद गणेश जी की आरती और चालीसा करें और अंत में प्रसाद घर के सभी सदस्यों में बांट दें। वहीं शाम को चंद्रमा के दर्शन करके चंद्रमा को अर्घ्‍य दें और व्रत का पारण करें।

संकष्‍टी चतुर्थी का महत्‍व

संकष्‍टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है। वहीं जो काम आपके रुके हुए थे वो गणेश जी की कृपा से पूर्ण होते हैं। वहीं आपके जीवन से सभी प्रकार के संकट दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल