Sawan Purnima Vrat Kab Hai: शास्त्रों में सावन पूर्णिमा का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। वहीं इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और तर्पण करने का विशेष महत्व है। साथ ही इस दिन व्रत रखने से भगवान शिव के साथ विष्णु भगवान की भी कृपा प्राप्त होती है। सावन पूर्णिमा को श्रावण पूर्णिमा भी कहा जाता है। वहीं इस बार सावन पूर्णिमा को लेकर संशय बना हुआ है। आइए जानते हैं तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व…

सावन पूर्णिमा तिथि 2023

वैदिक पंचांग के मुताबिक श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 30 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से होगा और अगले दिन 31 अगस्त को सुबह 8 बजकर 34 मिनट पर समाप्त हो रही है। वहीं शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि में शाम को पूजा करने का विधान है इसलिए 30 अगस्त को ही पूर्णिमा तिथि का व्रत रखा जाएगा। तो वही स्नान और दान 31 अगस्त को किया जाएगा। वहीं चंद्र उदय शाम को 6 बजकर 35 मिनट पर होगा। इस विशेष दिन धनिष्ठा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है, जो सुबह 10 बजकर16 तक रहेगा।

सावन पूर्णिमा तिथि का महत्व

सावन पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। वहीं अगर आप किसी पवित्र नदी में स्नान करने के लिए नहीं जा सकते हैं तो आप घर में ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं। साथ ही इस दिन गरीबों और जरूरतमंद को दान करना चाहिए। ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही साथ ही इस दिन तर्पण आदि करने से व्यक्ति को पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है।

वहीं इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा कराने का विधान है। पूर्णिमा पर लक्ष्मी जी का पूजन और चंद्रमा को रात में अर्घ्य देने का विधान है। वहीं अगर किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में चंद्र दोष हो तो वह इस दिन चंद्रमा को रात में अर्घ्य दे सकता है। ऐसा करने से व्यक्ति को चंद्र दोष से मुक्ति मिल सकती है। इस दिन रात्रि के समय माता लक्ष्मी की उपासना करने से आर्थिक समस्या दूर होती हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल